भागलपुर, मार्च 18 -- बांका। एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सुईया थाना क्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढकना गांव से फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में धनेश्वर यादव, राजेश यादव और शुफला यादव शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...