भागलपुर, जनवरी 20 -- बांका। सुईया थाना परिसर में आज सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्थानीय पूजा समितियों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। थाना प्रभारी द्वारा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, डीजे पर रोक और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक का उद्देश्य सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...