बांका, मार्च 17 -- कटोरिया (बांका), प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के तहत कटोरिया आगमन को लेकर सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला एवं कटोरिया प्रखंड स्तर के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम-एसपी द्वारा अधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई, जिसमें कार्यक्रम की योजना, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और जनसमूह नियंत्रण के हर पहलू पर विशेष निर्देश शामिल था। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रम का पहचान पत्र भी बांटा गया। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहेंगे, पोस्ट नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों को व्यवस्थित बैठाने की बात कही। विशेष ध्यान महिलाओं और वरिष्ठ नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.