भागलपुर, मार्च 9 -- बांका। एक संवाददाता जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य जरूरी जांच की। साथ ही उन्हें गर्भावस्था के दौरान खानपान, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। चिकित्सकों ने सभी गर्भवती महिलाओं से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.