बांका : सिविल कोर्ट से दो कैदी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार
बांका, मई 21 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सिविल कोर्ट परिसर से गुरुवार को दो कैदी भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर बांका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार बौंसी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोपित मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झिटकिया निवासी राजेश कुमार एवं रमन कुमार को गुरुवार को बांका सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
घटना का विवरण दोनों अभियुक्तों की ओर से आत्मसमर्पण सह जमानत आवेदन दाखिल किया गया था। सुनवाई के दौरान दोनों अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित हुए और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया। इसी दौरान कोर्ट परिसर में अधिक भीड़ होने का फायदा उठाकर दोनों अभियुक्त मुल्जिम कटघरा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.