बांका, अप्रैल 13 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में साइबर अपराधियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, रोज नए नए हथकंडों के द्वारा फ्रॉड का मामला सामने आ रहा है। रविवार को साइबर फ्रॉड द्वारा सिम क्लोन कर बैंक खातों से पैसे उड़ाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में बताया गया है कि अपराधियों ने पहले एसएमएस के जरिए मोबाइल सिम को बंद कराया और उसके बाद डिजिटल सिम (क्लोन सिम) निकालकर उससे जुड़े सभी बैंक खातों से राशि की निकासी कर ली। साइबर थाना में दिए आवेदन के अनुसार पीड़ित के परिवार के सदस्यों के कुल पांच बैंक खातों- एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा से कुल Rs.2,62,018.49 की अवैध निकासी कर ली गई। घटना 1 मार्च 2026 की बताई जा रही है। उस दिन पीड़ित के मोबाइल पर दोपहर करीब 2:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.