भागलपुर, जनवरी 24 -- बांका। सरस्वती पूजा के अवसर पर सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में आज भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन के लिए वाराणसी से पंडितों को आमंत्रित किया गया है, जो विधि-विधान से महाआरती संपन्न कराएंगे। आयोजकों के अनुसार महाआरती के दौरान भक्तिमय माहौल बनेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पुस्तकालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा के साथ किया जाता है। प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महाआरती के माध्यम से विद्या की देवी मां सरस्वती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.