बांका, मई 4 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बांका पथ पर कुंडा पुल के समीप रविवार को बाइक पर बैठी महिला असंतुलित होकर गिर गई तथा जख्मी हो गईं। थाना क्षेत्र के परनाथपुर गांव के अनिल यादव के पुत्र आशीष कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने नाना के घर बांका से अपनी मां मीना देवी के साथ बाइक से घर के लिए निकला था। कुंडा पुल के समीप पहुंचते ही अचानक एक साइकिल सवार उनके सामने आ गया, उसे बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई तथा बाइक पर बैठी मां असंतुलित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ दिवाकर सिंह ने उनका उपचार किया। यह भी पढ़ें- पति से पत्नी को फोन पर विवाद के बाद खाई जहर डॉक्टर ने घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.