बांका : सहयोग शिविर की तैयारियों का बीडीओ ने लिया जायजा
बांका, मई 30 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बोड़ा सुईया एवं पूर्वी कटसकरा पंचायत में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने पंचायत सरकार भवन बोड़ा सुईया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा आम लोगों की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की तैयारी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.