बांका : ससुराल में शराब पीकर हंगामा, दामाद गिरफ्तार
बांका, मई 10 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के बलसारा गांव में एक दामाद द्वारा ससुराल में शराब पीकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दामाद विभाष तांती नशे की हालत में ससुराल पहुंचकर हंगामा करने लगा, जिससे घर के लोग काफी परेशान हो गए। स्थिति बिगड़ते देख ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुईया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बांका : ससुराल में शराब पीकर हंगामा, दामाद गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.