बांका, अगस्त 10 -- अमरपुर, (बांका), निज संवाददाता। ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा रही हैं।

जानू कुमारी की उपलब्धि अमरपुर के सलेमपुर गांव की जानू कुमारी ने 2026 ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप (जीकेएस) हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन दक्षिण कोरिया में उच्च शिक्षा के लिए हुआ है। वह सन मून यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करेंगी। जानू की प्रारंभिक शिक्षा सलेमपुर हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने भागलपुर के शारदा झुनझुनवाला महिला महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। साधारण ग्रामीण परिवार से निकलकर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।

परिवार का समर्थन जानू के पिता चंडिका चौधरी मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। स...