बांका, अप्रैल 2 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चान्दन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह टीका प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल सके। इसी क्रम में आज बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चान्दन में 5 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार, यह टीकाकरण गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर के साथ-साथ स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में भी सहायक माना जाता है, जिससे भविष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.