बांका, मई 12 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के भाटकोरामा गांव में बैसो कुमारी (3 वर्षीय) नामक एक मासूम बच्ची की सर्प दंश से मंगलवार की संध्या मौत हो गई। मासूम बैसो कुमारी (मृतका) अपने नानी के घर आई थी। वह भागलपुर के गोराडीह रनचानपुर निवासी कौशल यादव की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि बैसो कुमारी करीब 15 दिनों पूर्व रजौन के भाटकोरामा गांव अपने नाना मल्होरी यादव के श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थी और श्राद्धकर्म के बाद वह अपने नानी घर में ही थी। मंगलवार की शाम बैसो घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान आई आंधी और बारिश से बचने के लिए घर की ओर भागने लगी, इसी बीच विषैले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने आनन फानन में उसे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना के बाद मात...