भागलपुर, अगस्त 4 -- बांका, एक संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान अबरखा स्थित सरकारी धर्मशाला में ठहरे श्रद्धालुओं की टोली ने सोमवार को भजन-कीर्तन एवं शिव आराधना की। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच आध्यात्मिक वातावरण बनाया और इसके बाद बाबाधाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से लगातार श्रावणी मेला में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते आ रहे हैं। उनका कहना था कि वे देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना लेकर हर वर्ष बाबा के दरबार पहुंचते हैं। धर्मशाला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Banka News: सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संग...