बांका, जुलाई 12 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर चान्दन प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के हालिया निरीक्षण के बाद लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका से गुजरने वाले कांवरिया पथ पर बेहतर सुविधा व सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकताजलापूर्ति और सफाई पीएचईडी विभाग द्वारा अबरखा एवं हड़खार स्थित सरकारी धर्मशालाओं, रैन सेंटर तथा कैफेटेरिया में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन, जलापूर्ति प्रणाली, पानी की टंकियों और नलों की मरम्मत, परीक्षण एवं आवश्यक रखरखाव का कार्य तेजी से...