बांका, अप्रैल 25 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शाहकुंड पथ पर कोल्ड स्टोरेज के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सास दामाद समेत तीन लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के विश्वजीत कुमार अपनी सास शाहकुंड थाना क्षेत्र के बनामा गांव के सुभाष सिंह की पत्नी कल्पना देवी के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे। इधर गोपालपुर गांव के रितिक कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंचते ही अचानक पीछे से आ रहे बाइक चालक विश्वजीत कुमार की बाइक असंतुलित हो गई तथा उन्होंने रितिक कुमार को धक्का मार दिया एवं वह भी बाइक से गिर पड़े। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल इस दुर्घटना में तीनों लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ल...