बांका : सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी
बांका, जून 29 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित हाई स्कूल के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में एक बाईक चालक युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी रफीद अंसारी का पुत्र जब्बार अंसारी बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाईक द्वारा घर से बाजार आ रहा था। इसी दौरान हाई स्कूल के पास सड़क पर अचानक से एक बकरी आ गई, जिससे टकराकर बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बाईक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यह भी पढ़ें- बांका : सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.