बांका, मई 7 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार चौक पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक दंपति जख्मी हो गए। जख्मी आनंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव निवासी रईस अंसारी एवं उनकी पत्नी रजिया बीवी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार रईस अंसारी अपनी पत्नी और पुत्र मजफ्फर अंसारी के साथ ईलाज कराने कटोरिया आ रहे थे। इसी दौरान बाजार चौक के समीप तेज रफ्तार के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया और बाईक सड़क पर गिर गई। जिससे दंपति जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ देवर्षि द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में दो लोग जख्मी, एक रेफर यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक के उछलने से गिरकर एक महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.