बांका, फरवरी 18 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। आगामी 24 फरवरी से शासन गांव में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी, जय राम मंडल, पिंटू मंडल, अधिक लाल पंजियारा, सौतन पंजियारा, शशि राय, जयकुमार पंजियारा, धर्मेंद्र पंजियारा आदि मौजूद रहे। बताया गया कि 24 फरवरी से 2 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कथा वाचिका श्रेयांशी पांडे द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। ध्वजारोहण को लेकर ग्रामीणों में उल्लास का माहौल देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.