भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। कथौनी गांव में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर पंडाल निर्माण, मंच सज्जा और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कथा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन कथा प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ग्रामीण स्वयंसेवक व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...