बांका, जुलाई 20 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विद्युत विभाग ने भी पूरे कच्ची कांवरिया पथ पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- भोलेनाथ की आस्था की यात्रा के स्वागत की अंतिम तैयारी, मौसम बना सबसे बड़ी चुनौतीविद्युत व्यवस्था की तैयारी चांदन प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले बोलबम-कांवरिया पथ सहित पूरे कांवरिया मार्ग पर विद्युत पोल, तार एवं अन्य विद्युत उपकरणों की जांच और आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में चांदन प्रखंड अंतर्गत बोलबम-कांवरिया पथ के गोरियारी नदी के समीप 50 वर्ग एमएम कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का कार्य तेजी से प्रगति...