बांका : श्रावणी मेला: कांवरियों के लिए 200 बेड की टेंट सिटी का निर्माण शुरू
भागलपुर, जुलाई 23 -- बांका से संतोष बांका, एक संवाददाता।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने कांवरियों की सुविधा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शंभूगंज प्रखंड के धनुबसार पंचायत अंतर्गत कच्ची कांवरिया पथ स्थित लोहटनियां के समीप 200 बेड की अत्याधुनिक टेंट सिटी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था के साथ स्नानागार, शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है ताकि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- Banka News: कांवरिया पथ पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, सिर्फ बांका जिले में 10 अरब से अधिक के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.