बांका, मार्च 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पकरिया पंचायत गांव समीप रामपुर दाढ़ी में बीती रात मंगलवार को चोरी की घटना हुई। जिसमें नगदी सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी हो गई। पीड़ित शिक्षक सुबोध सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने बुधवार को थाना पहुंच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि घटना की रात भोजन कर आराम से घर में सो रहे थे। इस दौरान घर के उत्तर की तरफ दरवाजे का कुंडी तोड़ सभी चोर अंदर प्रवेश कर करीब आधा घंटा तक घर में रहकर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने चोरी के दो सूटकेस सहित अन्य सामान घर से करीब दो सौ मीटर दूर मक्के के खेत में फेंक दिया। बताया कि सूटकेस में करीब सवा लाख नकद, आभूषण , वस्त्र थे। सभी सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने करीब ढाई लाख से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बात कही है। घटना की ...