भागलपुर, मार्च 25 -- बांका। एक संवाददाता जिले के एक गांव में चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र के रामपुर दाढ़ी पकरिया गांव में मंगलवार की रात यह घटना हुई। पीड़ित शिक्षक सुबोध कुमार रजक ने बुधवार की सुबह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे कीमती सामान तथा नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.