बांका : शांतिपूर्ण माहौल में त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम संपन्न
बांका, जून 27 -- रजौन (बांका), निज संवाददाता। शांतिपूर्ण माहौल के बीच रजौन प्रखंड में त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह ताजिए के साथ जुलूस निकाली गई। हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर कलेजा पीट-पीटकर मातम मनाया गया, वहीं विशाल जुलूस निकाल कर लाठी, डंडा, भाला, फरसा व तलवार आदि शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया। जुलूस के दौरान हैरतअंगेज करतब भी देखने को मिले। मुहर्रम के दौरान रजौन प्रखंड के तेरह माइल, चकमुनिया, मकरमडीह, हरना बुजुर्ग, सहित अन्य अल्पसंख्यक बहुल गांवों में शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के बीच जुलूस निकली। कलात्मक ताजिए जुलूस के आकर्षण के केंद्र बने रहे। यह भी पढ़ें- शंभूगंज में मुहर्रम के अवसर पर निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस निशान कहीं से कोई अप्रिय वारदात की खबरें नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.