बांका : शराब के नशे में हंगामा करते युवक गिरफ्तार
बांका, मई 30 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना पलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे कठचातर गांव से नीतीश कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि युवक शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। इधर शिकायत मिलने पर रजौन पुलिस मौके पर पहुंची और उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवक का मेडिकल जांच कराया गया है, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। युवक को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.