भागलपुर, जून 22 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट मुहर्रम पर्व को लेकर शंभूगंज थाना परिसर अथवा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना तथा विधि-व्यवस्था को मजबूत करना है। प्रशासन द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने सभी लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। बैठक में क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की समीक्षा भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- बांका : मुहर्रम को लेकर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आज साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ...