भागलपुर, मार्च 13 -- बांका। एक संवाददाता जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी द्वारा पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। इसी दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर पति के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी काफी चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.