भागलपुर, अप्रैल 8 -- प्रदीप की रिपोर्ट शंभूगंज, बांका। एक संवाददाताशंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गुलनी कुशहा एवं छत्रहार पंचायत में गुरुवार को अचानक लगी आग से किसानों की भारी क्षति हो गयी। आग की चपेट में आकर करीब 25 बीघा से अधिक खेतों में लगी तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गयी और देखते ही देखते कई किसानों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन दल को भी जानकारी दी गयी। प्रभावित किसानों ने बताया कि कई महीनों की मेहनत से तैयार फसल जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद ...