भागलपुर, जनवरी 3 -- बांका । निज प्रतिनिधि शंभूगंज बाजार में केक खरीदने पहुंचे ग्राहक और दुकानदार के बीच रेट को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...