भागलपुर, मार्च 5 -- बांका, एक संवाददाता। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के वीरगांव गांव में होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 14 लोग घायल हो गए। घायलों में से 11 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों तक कैंप कर हालात को नियंत्रित किया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार डीजे बजाने और जुलूस निकालने के क्रम में कहासुनी शुरू हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस स्थिति पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.