भागलपुर, मार्च 13 -- बांका। एक संवाददाता क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा वाचक द्वारा भगवान राम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। पूरे इलाके में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। कथा स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है और शाम तक कार्यक्रम चलता है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और आरती से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

हिंदी हिन्...