बांका, जुलाई 31 -- कटोरिया/ चांदन, हिंदुस्तान टीम। विश्व प्रसिद्ध बोल बम श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को जिले के अबरखा धर्मशाला परिसर से विधिवत रूप से हुआ। यह भी पढ़ें- 'बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य'उद्घाटन समारोह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बांका विधायक राम नारायण मंडल, अमरपुर विधायक जयंत राज, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया विधायक मनीष कुमार, कटोरिया विधायक पुरन लाल टुडू तथा विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अबरखा स्थित पर्यटन मंडप का फीता काटकर कर श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। साथ ही अबरखा धर्मशाला के समीप बनाई गई ट...