बांका, मार्च 26 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तरी मंझगाय गांव में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ लिया। बेलहर विद्युत प्रक्षेत्र के कनीय अभियंता विकास रंजन के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने गांव में विद्युत उपभोक्ता शंकर दास, सुरेश दास, लीला देवी, सुनील दास और रत्नेश्वर यादव को विद्युत चोरी करते पकड़ लिया। टीम ने पांचों उपभोक्ताओं के टोंका और तार आदि जब्त कर लिया। विकास रंजन ने बताया की बकाया रहने के कारण इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया था। इसके बावजूद ये उपभोक्ता टोंका फंसाकर विद्युत चोरी कर जला रहे थे। इस संबंध में कनीय अभियंता ने पांचों उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...