बांका : विक्रमशिला सेतु टूटने का असर मंदार पर्यटन पर भी पड़ा
भागलपुर, मई 18 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने का असर अब बांका जिले की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मंदार पर भी देखने को मिल रहा है। सेतु पर यातायात बाधित रहने के कारण भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है। स्थानीय दुकानदारों, होटल संचालकों और ठेला व्यवसायियों ने बताया कि पहले प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक मंदार पहुंचते थे, लेकिन अब पर्यटकों की संख्या घट गई है। इसका सीधा असर उनके व्यवसाय पर पड़ रहा है। गर्मी की छुट्टियों में भी अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि पर्यटन व्यवसाय प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- नाव बना रोजाना काम करने वाले कर्मियों का सहारा मंदार पहाड़ ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.