बांका, मार्च 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत की बुधवार को होने वाली बैठक का वार्ड पार्षदों ने एक साथ बहिष्कार कर दिया। पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर उन लोगों की अनदेखी तथा कार्य में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया। वार्ड पार्षद पंकज दास ने कहा कि पिछले चार-पांच महीने से पार्षदों के हित की उपेक्षा की जा रही है। विकास योजनाओं की जानकारी भी उन लोगों को नहीं दी जाती है। होल्डिंग टैक्स निर्धारण में भी मनमानी की जा रही है। अवैध रूप से होल्डिंग टैक्स का निर्धारण किया जा रहा है। सफाई कार्य में लूट मची हुई है। शहर की सफाई सही ढंग से नहीं की जा रही है। हर वार्ड में छह सफाई मजदूर होने चाहिए लेकिन सिर्फ दो सफाई कर्मियों से काम चलाया जा रहा है। इस वजह से वार्ड पार्षदों को जनता के कोप भाजन का शिकार होना पड़ रहा है। इधर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.