भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर ओड़ैय गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक शिवेश मिश्रा एवं राधा मौर्या ने भजन और लोकगीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। कलाकारों ने भगवान शिव की महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रोता झूम उठे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर इस तरह का आयोजन किया जाता है, जिससे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहता है। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.