भागलपुर, जनवरी 24 -- बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के पिंड़रा गांव से लापता 12 वर्षीय बालक राजा बाबू को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बालक श्याम मंडल का पुत्र है, जो बीते दिनों घर से लापता हो गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि बाल कटाने को लेकर मां द्वारा विरोध किए जाने पर बालक नाराज होकर घर से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और पटना जीआरपी पुलिस के सहयोग से बच्चे को बरामद कर लिया गया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो अनहोनी हो सकती थी। पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.