भागलपुर, दिसम्बर 22 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर दृश्यता कम होने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, किसानों और स्कूली बच्चों पर देखा जा रहा है। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। वहीं पशु-पक्षियों पर भी ठंड का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। चिकित्सकों ने ठंड में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.