भागलपुर, मई 4 -- शंभूगंज से प्रदीप की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के रामचुआ पंचायत स्थित खजुरी डीह गांव में आयोजित ग्यारह दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्तिमय गीत, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकटवर्ती नदी/तालाब पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्यारह दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन हवन-पूजन, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.