भागलपुर, फरवरी 18 -- बांका एक संवाददाता थाना क्षेत्र शंभूगंज के रूदपैय गांव में श्रीश्री 108 महारूद्र यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगी, जबकि पुरुष श्रद्धालु भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समिति सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम होगा। ग्रामीणों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...