बांका, मार्च 16 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के गोला चौक के समीप स्थित दशकों पूर्व बना राजस्व कचहरी बनहरा का भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है, यह भवन कभी भी ध्वस्त हो सकता है। सरकार को राजस्व देने वाले विभाग के भवन की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब यहां कोई बैठने तक को तैयार नहीं है। मालूम हो कि दो कमरे के इस भवन में राजस्व कर्मचारी बैठते हैं तथा क्षेत्र के रैयतों से लगान वसूलते हैं। पहले यहां रैयतों की काफी भीड़ लगी रहती थी। लेकिन भवन के जर्जर होने के बाद राजस्व कर्मचारियों ने बैठने की जगह बदल दी है एवं अब सभी कर्मचारी अंचल कार्यालय में बैठने लगे हैं। राजस्व कचहरी में राष्ट्रीय पर्व पर सीओ द्वारा झंडोत्तोलन भी किया जाता है। इसके अलावा दोनों कमरों में मतदान केंद्र भी बने हुए हैं। जिसमें लोकसभा, विधानसभा तथा नगर निकाय के चुनाव...