बांका, मार्च 22 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ बिनोद सिंह ने असमय वर्षा व आंधी से हुई क्षति के मुवाबजे की मांग के लिए बांका के डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि जिले के लगभग सभी प्रखंडों में असमय वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। विशेष रूप से धोरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धोरैया एवं रजौन प्रखंड में अत्यधिक क्षति होने का अनुमान है, जहां किसानों की तैयार फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकांश किसान अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं, ऐसे में इस अप्रत्याशित नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। उनकी लगत पूरी तरह जमींदोज हो गई है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब सर्वेक्षण कराकर वास्तविक क्षति का आकलन कराते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.