बांका : योगासन कर लोगों में दिखा उत्साह
बांका, जून 22 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धोरैया उत्तरी क्षेत्र प्रोन्नत मध्य विद्यालय जोकि में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया। वही धोरैया मंडल के दक्षिणी क्षेत्र के बेलडीहा गांव स्थित चौपाल पर योग किया गया। इस अवसर पर स्वस्थ जीवन, संतुलित दिनचर्या और नियमित योग के महत्व पर जोर दिया गया।इस मौके पर मौजूद लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह,जिला मंत्री गणेश कुमार गुंजन, मिथिलेश मंडल, विपिन कुमार, अमर गोस्वामी ,राजेश शाह अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मशरक में विभिन्न स्थानों पर किया गया योग यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.