भागलपुर, अप्रैल 3 -- बांका:। प्रखंड क्षेत्र के कौशलपुर गांव में शुक्रवार को यूथ क्लब कौशलपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और आसपास के कई गांवों की टीमें इसमें भाग लेने के लिए पहुंच रही हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा मैदान की तैयारी पूरी कर ली गई है तथा दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों की कई टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम को लेकर गांव...