बांका : यात्री बस से 16 बोतल केन बियर के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 13 -- बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। चांदन थाना क्षेत्र स्थित दर्दमारा उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक यात्री बस से 16 बोतल केन बियर बरामद की। इस मामले में एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान बस की तलाशी ली गई, जिसमें एक बैग से केन बियर बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, इसलिए शराब के अवैध परिवहन और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने कहा कि आगे भी सीमावर्ती क्षेत्रों और चेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.