भागलपुर, अप्रैल 15 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। जिले में इन दिनों मौसम में बदलाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो जा रही है, जबकि लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा ले रहे हैं। सुबह और शाम के समय हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। यह भी पढ़ें- मौसम ढा रहा सितम, अधिकतम 37 व न्यूनतम 23 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान चिकित्सकों ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि लू और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- अगले 24 घंटे में 35 डिग्री ...