भागलपुर, मार्च 30 -- बांका, एक संवाददाता। जिले में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में नमी और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। दिन में धूप रहने के बावजूद हवा में नमी के कारण तापमान अपेक्षाकृत कम महसूस हो रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि मौसम की यह स्थिति फसलों के लिए भी अनुकूल मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। फिलहाल जिले में लोगों को तेज गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलती नजर आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.