बांका : मुहर्रम को लेकर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आज
भागलपुर, जून 22 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की शाम कुरमा विद्यालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक बांका एसडीएम के नेतृत्व में होगी, जिसमें बिहार एवं झारखंड सीमा से जुड़े दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शांति समिति के सदस्यों की भागीदारी रहेगी। बैठक में मुहर्रम जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह एवं असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बांका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.