भागलपुर, मार्च 16 -- बांका। एक संवाददाता बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल कैलू यादव की हालत गंभीर होने पर पहले उसे बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया। मायागंज में स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसे लेकर देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.